Saturday , March 21 2026

दिल्ली: अलीपुर में बैंक्वेट हॉल में लगी भीषण आग

दिल्ली के अलीपुर में उस वक्त अफरातफरी का माहौल बन गया जब यहां अचानक कार्निवल बैंक्वेट हॉल में आग लग गई। देखते हुए देखते रिसॉर्ट से आग की ऊंची-ऊंची लपटे उठने लगी और आसमान में काला धुआं छा गया। रिसॉर्ट से आग की लपटें सड़क तक आ रही हैं।

आग की सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाने का काम शुरू कर दिया। अभी तक यह साफ नहीं हुआ है कि आग कैसे लगी है। हालांकि, शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। कुल 13 दमकल गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं। अभी तक किसी के हताहत होने या घायल होने की सूचना नहीं है।

Check Also

crowd management police-नवरात्रि के पहले दिन देवीपाटन मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

नवरात्रि के पावन पर्व की शुरुआत के साथ ही बलरामपुर स्थित देवीपाटन मंदिर में श्रद्धालुओं …