Saturday , March 21 2026

तीन दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिमी भारत में अधिकतम तापमान तक बढ़ सकता है..

मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिमी भारत में अधिकतम तापमान 3 से 6 डिग्री तक बढ़ सकता है। इसी के साथ ही मौसम विभाग ने पहाड़ी क्षेत्रों पर 28 फरवरी से 2 मार्च के बीच बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई हैमौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण भारत के कई राज्यों में आने वाले दिनों में तापमान बढ़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब में 28 फरवरी से 1 मार्च के बीच हल्की वर्षा देखने को मिल सकती है। इसके अलावा हरियाणा और चंडीगढ़ के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही गुजरात में अधिकतम तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं देखने को मिलेगा।

पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी की संभावना

मौसम विभाग ने पहाड़ी क्षेत्रों पर 28 फरवरी से 2 मार्च के बीच बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में 28 मार्च से 2 मार्च के बीच कुछ स्थानों पर बर्फबारी हो सकती है। इसके अलावा पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश की भी उम्मीद है।

दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम

वहीं, दिल्ली-NCR में गर्मी ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग का अनुमान है कि रविवार को तापमान में दो डिग्री तक का इजाफा हो सकता है। मौसम विभाग ने बताया कि रविवार को आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

यूपी और राजस्थान में बढ़ेगा पारा

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश और राजस्थान में गर्मी के बढ़ने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने बताया कि राजस्थान के दक्षिणी हिस्से और उत्तर प्रदेश में अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोत्तरी हो सकती है।

Check Also

public distribution system India-बहराइच में कोटेदार पर घटतौली का आरोप, ग्रामीणों ने की शिकायत

बहराइच में कोटेदार पर घटतौली का आरोप, ग्रामीणों में आक्रोश बहराइच जिले के नानपारा तहसील …