Friday , March 20 2026

“चोरी की बियर और नगदी के साथ एक गिरफ्तार, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से किया खुलासा”

रायबरेली। 26 अगस्त को भदोखर थाना क्षेत्र के खानपुर रोड स्थित शराब और बियर की दुकान से बियर की बोतलें और नगदी चोरी होने का मामला सामने आया था। घटना के बाद थाना भदोखर में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई शुरू की।

शनिवार को पुलिस ने आरोपी अमीन पुत्र समीम, निवासी पुरुषोत्तमपुर करौर, थाना भदोखर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से चोरी की 7 बियर की बोतलें और 860 रुपये नगद बरामद किए गए। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है और उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक गौरव कुमार, सिपाही सुमित कुमार और सुनील सिंह शामिल रहे, जिन्होंने इस गिरफ्तारी को सुनिश्चित किया।

Check Also

crowd management police-नवरात्रि के पहले दिन देवीपाटन मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

नवरात्रि के पावन पर्व की शुरुआत के साथ ही बलरामपुर स्थित देवीपाटन मंदिर में श्रद्धालुओं …