Sunday , March 22 2026

गूगल ने ये शानदार डूडल बनाकर दी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई…

आज देश 74वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। हर खास मौके की तरह आज भी गूगल ने सेलिब्रेट करने के लिए एक प्यारा सा डूडल शेयर किया है। गणतंत्र दिवस के मौके पर आज गूगल ने एक शानदार डूडल बनाकर देशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी है।

इस खास अंदाज में गणतंत्र दिवस की दी बधाई

गूगल ने अपने होमपेज पर एनिमेशन के जरिए एक डूडल बनाया है। इस गूगल डूडल में एक पेपर आर्टवर्क नजर आ रहा है, जिसे गुजरात के अहमदाबाद के गेस्ट आर्टिस्ट पार्थ कोथेकर ने तैयार किया है। आज के गूगल डूडल में गणतंत्र दिवस परेड के कई तत्व देखने को मिले। इसमें राष्ट्रपति भवन, इंडिया गेट, सीआरपीएफ मार्चिंग दल और मोटरसाइकिल सवार नजर आ रहा हैं।

डूडल में दिखी भारत की छवि

डूडल में एक भारत की छवि देखने को मिल रही है। इस आर्ट में घुड़सवार, सीआरपीएफ की मार्चिंग, भारत का राष्ट्रीय पक्षी- मोर भी नजर आ रहा हैं। गूगल ने डूडल के जरिए 74वें गणतंत्र दिवस के मौके पर भारत की संस्कृति और परंपरा को दर्शाया है।

74वां गणतंत्र दिवस

देश आज 74वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। भारत का संविधान 26 जनवरी 1950 को देश में लागू किया गया, इसीलिए 26 जनवरी को हम गणतंत्र दिवस के रूप में मनाते हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज नई दिल्ली में कर्तव्य पथ से 74वें गणतंत्र दिवस समारोह में राष्ट्र का नेतृत्व करेंगी। इस साल के मुख्य अतिथि मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फत्ताह अल-सिसी है। इस साल का गणतंत्र दिवस कई मायनों में अलग है। बता दें कि पहली बार गणतंत्र दिवस की परेड कर्तव्य पथ से गुजरेगी, जो पहले राजपथ के नाम से जाना जाता था।  

Check Also

public distribution system India-बहराइच में कोटेदार पर घटतौली का आरोप, ग्रामीणों ने की शिकायत

बहराइच में कोटेदार पर घटतौली का आरोप, ग्रामीणों में आक्रोश बहराइच जिले के नानपारा तहसील …