Saturday , January 31 2026

गाजियाबाद से लापता डिलिवरी ब्यॉय का शव गंग नहर से बरामद, चार दिनों से था लापता

Ghaziabad News: गाजियाबाद के शास्त्री नगर स्थित ब्लिंकिट के स्टोर पर काम करने वाले प्रवीन का शव बुधवार को गंगनहर से बरामद हो गया। बताया गया है कि बीती 22 जून को प्रवीन संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। मृतक के शरीर पर चोट के निशान बताए जा रहें हैं। पुलिस उसके दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

Ghaziabad News: गाजियाबाद के शास्त्री नगर में ब्लिंकिट स्टोर में काम करने वाले युवक का शव बुधवार को मुरादनगर गंगनहर से बरामद हो गया है। बताया गया है कि युवक बीती 22 जून से लापता चल रहा था। इस मामले में मंगलवार को लापता युवक के परिजनों ने गाजियाबाद की शास्त्री नगर चौकी पर युवक के दोस्त पर आरोप लगाते हुए हंगामा भी किया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच करने में जुट गई है।

22 जून से था लापता

जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद निवासी प्रवीन गाजियाबाद के शास्त्री नगर स्थित ब्लिंकिट के स्टोर पर काम करता था। बताया गया है कि बीती 22 जून को प्रवीन संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। परिजनो ने उसकी काफी तलाश की मगर कोई सुराग नहीं लगने पर पुलिस से शिकायत की थी। इसके बाद 23 जून को प्रवीन की बाइक कमला नेहरू नगर में झाड़ियों में पड़ी मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने प्रवीन की तलाश ओर तेज कर दी थी। इस मामले में मंगलवार को प्रवीन के परिनजों ने उसके कुछ दोस्तों पर आरोप लगाते हुए पुलिस चौकी पर हंगामा किया था। जिसके बाद पुलिस ने प्रवीन के कुछ दोस्तों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था।

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जांच में जुटी पुलिस

प्रवीन की तलाश कर रही पुलिस टीम को बुधवार को उसका शव गंगनहर से बरामद हो गया है। बताया गया है कि प्रवीन के शीरर पर चोट के निशान हैं। प्रवीन का शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। इस दौरान पुलिस टीम ने शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं इस मामले में पुलिस का कहना है कि मौत के सही कारणों का पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा। इस मामले में जांच की जा रही है।

Check Also

Anganwadi Recruitment-बलरामपुर में आंगनबाड़ी भर्ती घोटाला, रिश्वत लेते तीन आरोपी गिरफ्तार

जनपद बलरामपुर में आंगनबाड़ी चयन प्रक्रिया के नाम पर रिश्वत मांगने और लेने का गंभीर …