Sunday , March 22 2026

खंडवा में भाजपा के अनिल विश्वकर्मा ने 39 वोट हासिल कर दर्ज कराई जीत..

नगर निगम अध्यक्ष के लिए मतदान की प्रक्रिया दोपहर तीन बजे पूरी हुई। मतगणना के बाद परिणाम की घोषणा जैसे ही हुई तो भाजपाइयों के चेहरे कमल की तरह खिल उठे। भजपा से निगम अध्यक्ष का चुनाव अनिल विश्वकर्मा ने जीत लिया।

उन्हें महापौर और पार्षदों सहित 39 वोट हासिल हुए। जबकि कांग्रेस के दीपक मुल्लू राठौर को 11 वोट मिले। एक पार्षद मतदान के लिए उपस्थित नहीं हुए। अनिल विश्वकर्मा की जीत पर नगर निगम परिसर में ढोल धमाकों पर भजपाई जमकर थिरके।

विदित हो कि भाजपा के 28 और कांग्रेस के 13 पार्षदों ने मतदान में हिस्सा लिया था। कांग्रेस को अपने ही दो पार्षदों ने वोट नहीं दिया। अध्यक्ष चुनाव के बाद अपील समिति के चार सदस्यों के लिए चुनाव हुए। विधायक देवेंद्र वर्मा ने जीत पर खुशी जताते हुए कहा कि हमने अध्यक्ष के चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज कराई है।

कांग्रेस को उनके अपने ही वोट नहीं मिले। निगम परिसर में परिणाम घोषित होने से पहले ही विधायक देवेंद्र वर्मा, भजपा जिलाध्यक्ष सेवादास पटेल, जिला महामंत्री राजेश तिवारी, नगर अध्यक्ष सुधांशु जैन, श्रृंगी उपाध्याय,

सुनील जैन सहित अन्य मौजूद रहे। भाजपाइयों ने निगम परिसर में आतिशबाजी की। निर्वाचित अध्यक्ष अनिल विश्वकर्मा को बधाई देने की होड़ लग गई।

Check Also

public distribution system India-बहराइच में कोटेदार पर घटतौली का आरोप, ग्रामीणों ने की शिकायत

बहराइच में कोटेदार पर घटतौली का आरोप, ग्रामीणों में आक्रोश बहराइच जिले के नानपारा तहसील …