Sunday , March 22 2026

कांग्रेस सांसद चौधरी संतोख सिंह का भारत जोड़ो यात्रा के दौरान निधन, पढ़े पूरी ख़बर

जालंधर से कांग्रेस सांसद चौधरी संतोख सिंह का शनिवार सुबह पंजाब के फिल्लौर में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान निधन हो गया। वह यात्रा में राहुल गांधी के साथ चल रहे थे, तभी अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई और उनकी धड़कन बढ़ गई।
कांग्रेस नेता को फगवाड़ा के विर्क अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। खबर मिलते ही राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा से निकल कर अस्पताल पहुंचे। बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा पिछले साल 7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई और 30 जनवरी को जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में समाप्त होगी।

Check Also

public distribution system India-बहराइच में कोटेदार पर घटतौली का आरोप, ग्रामीणों ने की शिकायत

बहराइच में कोटेदार पर घटतौली का आरोप, ग्रामीणों में आक्रोश बहराइच जिले के नानपारा तहसील …