Friday , March 20 2026

ऑनलाइन गेमिंग और सट्टे के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी, बलरामपुर से 3 आरोपी गिरफ्तार

बलरामपुर में साइबर क्राइम थाना की टीम ने एक बड़े साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये लोग ऑनलाइन गेमिंग और सट्टा एप्लिकेशन के जरिए लोगों से करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी कर रहे थे।

गिरफ्तार आरोपियों में अमेठी निवासी राहुल मिश्रा, फर्रुखाबाद के निर्मल कुमार और औरैया के धर्मेन्द्र सिंह शामिल हैं। वर्तमान में तीनों लखनऊ में रह रहे थे।

आरोपी ऑनलाइन गेमिंग और सट्टे से जुड़े एजेंट कोड हासिल करते थे। फिर लोगों से भारी धनराशि जमा कराते थे। इस रकम को फर्जी बैंक खातों और डिजिटल वॉलेट्स के जरिए देश-विदेश में बैठे साइबर अपराधियों तक पहुंचाते थे। इसके बदले उन्हें 2 से 3 प्रतिशत कमीशन मिलता था।

पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल किया है। वे निवेश पर ज्यादा मुनाफे का लालच देकर लोगों को अपने जाल में फंसाते थे। फिर पीड़ितों की रकम को अवैध तरीके से ट्रांसफर कर लेते थे।

साइबर क्राइम थाना प्रभारी निरीक्षक हर्षित यादव के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में कई महत्वपूर्ण सबूत भी मिले हैं। पुलिस आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज रही है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देश पर की गई।

Check Also

crowd management police-नवरात्रि के पहले दिन देवीपाटन मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

नवरात्रि के पावन पर्व की शुरुआत के साथ ही बलरामपुर स्थित देवीपाटन मंदिर में श्रद्धालुओं …