Sunday , March 22 2026

उत्तराखंड -सीएनजी से वाहन चलाने वालों पर एक बार फिर महंगाई की मार पड़ी

देहरादून में वर्तमान में सीएनजी की सात हजार से दस हजार किलो तक रोजाना खपत होती है। बीते महीने तेल कंपनियों ने सीएनजी के रेट में आठ रुपये की कटौती की थी। दो बार दाम बढ़ाकर जेब पर बोझ डाल दिया गया है। सीएनजी से वाहन चलाने वालों पर एक बार फिर महंगाई की मार पड़ी है। दून में सीएनजी अब पेट्रोल-डीजल से भी महंगी हो गई। इसके रेट 97 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए हैं।सीएनजी की कीमतों में इस हफ्ते लगातार दूसरी बढ़ोतरी हुई है। एक सप्ताह के भीतर सीएनजी के रेट में छह रुपये का इजाफा किया गया है। इससे पहले, 30 सितंबर को भी तीन रुपये की बढ़ोतरी हुई थी, जिस कारण सीएनजी के रेट 91 से 94 रुपये किलो हो गए थे। अब दोबारा तीन रुपये बढ़ाए गए हैं। पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के बीच हजारों लोग सीएनजी से वाहन चला रहे हैं। लेकिन, सीएनजी अब पेट्रोल-डीजल से भी महंगी होती जा रही है। लिहाजा, जिन लोगों ने महंगाई के चलते वाहनों में सीएनजी किट लगवाई है, वो परेशान हैं। रोजाना होती है हजारों किलो की खपत देहरादून में वर्तमान में सीएनजी की सात हजार से दस हजार किलो तक रोजाना खपत होती है। बीते महीने तेल कंपनियों ने सीएनजी के रेट में आठ रुपये की कटौती की थी। दो बार दाम बढ़ाकर जेब पर बोझ डाल दिया गया है। सीएनजी के दाम बीते दो साल से लगातार बढ़ रहे हैं, अगस्त में ही इसके रेट में कटौती की गई थी। गेल गैस लिमिटेड के जनरल मैनेजर मीनाक्ष त्रिपाठी ने कहा- सरकार ने 30 सितंबर से गैस के दाम में बढ़ोतरी की है, जिसके चलते सीएनजी के दाम बढ़ गए हैं। रुपये के मुकाबले डॉलर के लगातार महंगे होने से भी गैस के दाम में इजाफा हो रहा है। दून में 25 हजार वाहन CNG जानकारी के अनुसार, शहर में पेट्रोल के दाम 95.28 रुपये और डीजल के दाम 90.29 रुपये प्रति लीटर चल रहे हैं। लंबे समय से दोनों के दाम स्थिर हैं। दूसरी ओर, सीएनजी के दाम बढ़ने से उपभोक्ता परेशान हैं। बता दें दून आरटीओ में 13 लाख दोपहिया और चौपहिया पंजीकृत हैं। इनमें से करीब 25 हजार वाहन सीएनजी से पंजीकृत

Check Also

public distribution system India-बहराइच में कोटेदार पर घटतौली का आरोप, ग्रामीणों ने की शिकायत

बहराइच में कोटेदार पर घटतौली का आरोप, ग्रामीणों में आक्रोश बहराइच जिले के नानपारा तहसील …