उत्तरकाशी: भीषण आग फैलने से चपेट में आए आठ मकान

एक घर में रसोई गैस सिलिंडर में आग लगने के कारण पूरे घर में भीषण आग फैल गई, जिसकी चपेट में आसपास के आठ अन्य मकान भी आ गए।

उत्तरकाशी मोरी विकासखंड के नैटवाड़ कस्बे में एक घर में रसोई गैस सिलिंडर में आग लगने के कारण पूरे घर में भीषण आग फैल गई। लकड़ी का मकान होने के कारण आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते आसपास के आठ लकड़ी के मकान उसकी चपेट में आ गए।

सूचना मिलने पर मोरी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक चार घरों में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया था। तो वहीं अन्य आठ घरों में भी आंशिक क्षति हुई है। घटना में किसी प्रकार की जनहानी नहीं हुई है।

Check Also

Traffic Attack : गुरुग्राम रोड रेज में साइड नहीं देने पर युवकों ने कार तोड़ी, पुलिस ने घंटों में दबोचा

गुरुग्राम। हरियाणा के गुरुग्राम में रोड रेज का एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसने …