Saturday , March 21 2026

आज से छठ पूजा शुरू, जाने खरना और अर्घ्य का समय

केलवा जे फरेले घवद से उहे पर सुगा मंडराय, मारबउ रे सुगवा धनुष से, कांच ही बांस के बन बहंगिया बहंगी लचकत जाय.. जैसे लोक आस्था के गीतों के साथ डाला छठ आज से नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक कार्तिक माह की चतुर्थी तिथि पर नहाय-खाय होता है। छठ पर्व पर संतान की सुख-समृद्धि व दीर्घायु की कामना के लिए सूर्यदेव और षष्ठी माता की स्तुति की जाएगी। लोग स्नान कर नए वस्त्रत्त् धारण कर पूजा के बाद चना, दाल, कद्दू की सब्जी का सेवन करेंगे।
व्रत, पूजन का दिन और समय प्रमुख तिथियां एवं मुहूर्त – सूर्य षष्टी व्रत आरंभ 28 अक्तूबर शुक्रवार नहाय खाय। – सूर्य षष्टी व्रत द्वितीय दिन (खरना) 29 अक्तूबर शनिवार। – मुख्य व्रत 30 अक्तूबर दिन रविवार को। सूर्यास्त का समय 0534 बजे। इस दिन अस्तांचलगामी सूर्य देव को सायंकालीन अर्घ्य का समय शाम 529 से 539 बजे तक। – 31 अक्तूबर को सूर्योदय 629 बजे। अत प्रात कालीन अर्घ्य सुबह 0627 से 0634 बजे एवं पारण प्रसाद ग्रहण करके। 29 अक्तूबर को खरना, सूर्य देव को लगेगा भोग पं. पूर्वांचली ने बताया कि छठ महापर्व की शुरूआत 28 अक्टूबर को नहाय खाय से हो रही है। इस दिन महिलाएं स्नान करके नई साड़ियां पहनकर भगवान सूर्य की पूजा करती हैं। इसी दिन भकद्दू की सब्जी खायी जाती है। दूसरे दिन यानी 29 अक्तूबर को खरना है। इस दिन सूर्यास्त के बाद गुड़, दूध वाली खीर और रोटी बनाई जाती है। खरना के दिन महिलाएं सूर्य देव को भोग लगाकर प्रसाद ग्रहण करती हैं। फिर महिलाओं का 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू हो जाता है।

Check Also

crowd management police-नवरात्रि के पहले दिन देवीपाटन मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

नवरात्रि के पावन पर्व की शुरुआत के साथ ही बलरामपुर स्थित देवीपाटन मंदिर में श्रद्धालुओं …