Friday , March 20 2026

असम के करीमगंज जिले में हुआ सड़क हदसा, दो लोगों की मौत व 13 घायल

करीमगंज जिले के चटाचुरा पहाड़ियों के गरोद इलाके में कल एक मिनी ट्रक के गहरी खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गए हैं। यह जानकारी पुलिस ने दी है। असम के करीमगंज जिले में एक सड़क दुर्घटना में दो पिकनिक मनाने वालों की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी ने कहा कि जिस वाहन में पिकनिक पार्टी जा रही थी वह शनिवार शाम राताबाड़ी इलाके में एक खाई में गिर गई। अधिकारी ने कहा कि मृतकों की पहचान आफताब उद्दीन लस्कर और विश्वजीत लोहार के रूप में हुई है। उन्होंने कहा, ‘घायलों को पहले कटलीचेरा के स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें सिलचर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (एसएमसीएच) में स्थानांतरित कर दिया गया।’ अधिकारी ने कहा कि पास के राताबाड़ी पुलिस थाने की एक पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से बचाव अभियान चलाया।  

Check Also

crowd management police-नवरात्रि के पहले दिन देवीपाटन मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

नवरात्रि के पावन पर्व की शुरुआत के साथ ही बलरामपुर स्थित देवीपाटन मंदिर में श्रद्धालुओं …