Saturday , March 21 2026

अगर आप भी सूर्य देव की कृपा पाना चाहते हैं, तो वृषभ संक्रांति के दिन इन चीजों का करें दान-

सनातन धर्म में संक्रांति तिथि का विशेष महत्व है। इस दिन स्नान-ध्यान समेत पूजा, जप, तप और दान करने का विधान है। अतः बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा, गोदावरी, कृष्णा, कावेरी समेत पवित्र नदियों में आस्था की डुबकी लगाते हैं। इसके पश्चात, सूर्य देव की पूजा उपासना करते हैं। हिन्दू पचांग के अनुसार इस वर्ष 15 मई को वृषभ संक्रांति है। इस दिन सूर्य देव मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। अतः 15 मई को वृषभ संक्रांति मनाई जाएगी। धार्मिक मान्यता है कि संक्रांति के दिन पूजा और दान करने से व्यक्ति को अमोघ फल की प्राप्ति होती है। अगर आप भी सूर्य देव की कृपा पाना चाहते हैं, तो वृषभ संक्रांति के दिन इन चीजों का दान करें। आइए जानते हैं- – अगर आप जगत के पालनहार भगवान विष्णु की कृपा पाना चाहते हैं, तो वृषभ संक्रांति के दिन गौ दान करें। सनातन धर्म में गौ दान का विशेष महत्व है। शास्त्रों में गौ दान को महादान बताया गया है। अतः वृषभ संक्रांति पर गौ दान जरूर करें। किदवंती है कि श्राद्ध कर्म के दौरान गौ दान करने से मृत व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती है। – ज्योतिषियों की मानें तो ज्येष्ठ के महीने में जब सूर्य देव, रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो नौ दिनों तक तापमान बढ़ाते हैं। इसे नवतपा कहते हैं। इस दौरान जल का दान करना बेहद शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि ज्येष्ठ के महीने में जल दान करने से व्यक्ति को अमोघ फल की प्राप्ति होती है। अतः वृषभ संक्रांति के दिन राहगीरों को जल एवं शरबत पिलाएं। आप चाहे तो सुराही का भी दान कर सकते हैं। – अगर आप सूर्य देव की कृपा पाना चाहते हैं, तो वृषभ संक्रांति के दिन चीनी और सत्तू का दान करें। ज्येष्ठ महीने में सत्तू का दान करना फलदायी होता है। ऐसा करने वाले जातकों पर सूर्य देव की कृपा बरसती है। साथ ही कुंडली में सूर्य मजबूत होता है। इसके लिए यथा शक्ति तथा भक्ति के भाव से सत्तू और चीनी का दान करें।

Check Also

public distribution system India-बहराइच में कोटेदार पर घटतौली का आरोप, ग्रामीणों ने की शिकायत

बहराइच में कोटेदार पर घटतौली का आरोप, ग्रामीणों में आक्रोश बहराइच जिले के नानपारा तहसील …