Sunday , February 1 2026

अगर आप भी जीवन में सुख, शांति और धन पाना चाहते हैं, तो गौ माता को ये चीजें जरूर खिलाएं…

सनातन धर्म में गाय को माता की उपाधि दी गई है। शास्त्रों में निहित है कि समुद्र मंथन के समय प्राप्त 14 रत्नों में एक एक रत्न कामधेनु गाय थी। आसान शब्दों में कहें तो समुद्र मंथन से कामधेनु गाय रत्न रूप में प्राप्त हुई थी। उस समय राक्षसों ने किसी काम का न सोच कर कामधेनु गाय देवताओं को दे दिया था। उनका मानना था कि गाय उनके किसी काम की नहीं है। इसके लिए उन्होंने कामधेनु गाय को देवताओं को दे दिया। चिरकाल से गाय की पूजा और सेवा की जाती है। वर्तमान समय में गाय की पूजा और सेवा करने से व्यक्ति के जीवन में व्याप्त सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं। अगर आप भी जीवन में सुख, शांति और धन पाना चाहते हैं, तो गौ माता को ये चीजें जरूर खिलाएं। आइए जानते हैं- सनातन धर्म में पहली रोटी गौ माता को खिलाई जाती है। इसके लिए रोजाना सुबह-शाम गाय माता को रोटी खिलाएं। इससे घर में सुख और समृद्धि बनी रहती है। अगर आप अपने जीवन में सफल इंसान बनना चाहते हैं, तो रोजाना रोटी में गुड़ मिलाकर गौ माता को खिलाएं। ऐसा करने से जीवन में तरक्की और उन्नति जरूर मिलती है। – अगर आप शनि दोष को दूर करना चाहते हैं, तो हर शनिवार को काली गाय की पूजा करें। इसके पश्चात, काली गाय को कुमकुम और चावल अर्पित करें। साथ ही गौ माता को बूंदी के लड्डू खिलाएं। अंत में परिक्रमा कर गौ माता को प्रणाम करें। ऐसा करने से शनि दोष दूर होता है। – अगर आप पारिवारिक कलह से परेशान हैं और इससे निजात पाना चाहते हैं, तो गौ माता को हर बुधवार को हरा चारा खिलाएं। आप चाहे तो रोजाना गौ माता को हरा चारा खिला सकते हैं। इस उपाय को करने से परिवार में व्याप्त सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं। साथ ही ग्रह दोष का प्रभाव भी क्षीण हो जाता है।

Check Also

Anganwadi Recruitment-बलरामपुर में आंगनबाड़ी भर्ती घोटाला, रिश्वत लेते तीन आरोपी गिरफ्तार

जनपद बलरामपुर में आंगनबाड़ी चयन प्रक्रिया के नाम पर रिश्वत मांगने और लेने का गंभीर …