Sunday , February 1 2026

अक्टूबर में जीएसटी कलेक्शन 13 प्रतिशत बढ़ा

वित्त मंत्रालय हर महीने मासिक जीएसटी संग्रह के आंकड़े जारी करते हैं। इस आंकड़े से पता चल जाता है कि हर महीने कितना जीएसटी संग्रह हो पाता है। दरअसल, सरकार ने टैक्स चोरी को रोकने के लिए जीएटी शुरू की थी। अब लोगों को जीएसटी का भुगतान करने के लिए सरकार कई अभियान भी चला रही है।

वित्त मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार अक्टूबर में जीएसटी संग्रह 1.72 लाख करोड़ रुपये रहा। यह अब तक का दूसरा सबसे बड़ा आंकड़ा है। यह संग्रह पिछले साल अक्टूबर 2022 में कलेक्ट किए गए 1.52 लाख करोड़ रुपये से 13 फीसदी अधिक है।
अक्टूबर में सबसे ज्यादा हुआ जीएसटी कलेक्शन
वित्त मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि अक्टूबर 2023 के लिए जीएसटी राजस्व संग्रह अप्रैल 2023 के बाद दूसरा सबसे बड़ा, 1.72 लाख करोड़ रुपये है। यह साल-दर-साल 13 फीसदी तक की वृद्धि को दिखाता है।

वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) से अब तक का सबसे अधिक राजस्व 1.87 लाख करोड़ रुपये अप्रैल 2023 में दर्ज किया गया था। वित्त वर्ष 2023-24 में औसत सकल मासिक जीएसटी संग्रह अब 1.66 लाख करोड़ रुपये है, जो एक साल पहले की अवधि की तुलना में 11 प्रतिशत अधिक है।

Check Also

Anganwadi Recruitment-बलरामपुर में आंगनबाड़ी भर्ती घोटाला, रिश्वत लेते तीन आरोपी गिरफ्तार

जनपद बलरामपुर में आंगनबाड़ी चयन प्रक्रिया के नाम पर रिश्वत मांगने और लेने का गंभीर …